चंडीगढ़ - टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने 'ग्राहक पहले ' की अपनी नीति पर कायम रहते हुए, इनोवा क्रिस्टा और फॉरच्यूनर के नये और बेहतर मॉडल पेश करने की घोषणा की है। वैसे तो मई 2016 में पेश की गयी इनोवा क्रिस्टा बहुउद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) वर्ग में निर्विवाद रूप से अग्रणी है और अपनी आरामदेह खूबियों, सुविधाओं तथा शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। ऐसे ही, अपने बोल्ड डिजाइन और जोरदार उपस्थिति के साथ नयी फॉरच्यूनर ड्राइविंग का एक खास अनुभव देती है। इसके साथ मिलती है गुणवत्ता, टिकाऊपन, भरोसा तथा ऊबड़-खाबड़ मार्गों पर चलने की शक्ति।
ग्राहकों की उभरती आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं का ख्याल रखते हुए इनोवा क्रिस्टा तथा फॉरच्यूनर गाडिय़ां आराम और इंटीरियर के क्षेत्र में बेहतर हुई हैं। इन बेहतर रूपांतरों के बारे में बताते हुए टोयोटा किर्लोस्कर के डिप्टी एमडी, एन राजा ने कहा, 'टोयोटा में हम अपने ग्राहक की बात सुनते हैं। लगातार इस कोशिश में नया कर रहे हैं कि और बेहतर कारें बना सकें तथा सर्वश्रेष्ठ उत्पाद और सेवाएं पेश कर सकें। बदलती जीवनशैली के साथ वीकेंड में लोग परिवार के साथ ज्यादातर समय सडक़ मार्ग पर चलते हुए गुजार रहे हैं। इसलिए कार के इंटीरियर और आराम वाली खासियतें कार खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण हो गयी हैं।'