Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

हार्बी सिंह ने पेश किया नया गाना बदामी रंग

Updated on Friday, March 29, 2019 10:30 AM IST

चंडीगढ़ -  युवा पंजाबी गायक, हार्बी सिंह ने अपना नया गीत 'बदामी रंग '  आज यहां पेश किया। यह गाना एक रोमांटिक डांस नंबर है, जिसे इंडोनेशिया के बाली में शूट किया गया है। इसे ज़ी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है। बदामी रंग एक पंजाबी डांस नंबर है, जिसे पहले से ही यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने के बोल लिखे हैं जीत अमन ने और म्यूजिक दिया है जयमीत ने। वीडियो को डायरेक्ट किया है शुभ करमण ने और प्रोड्यूस किया है हर्षित पॉल ने।

स्मैश एलांते में मीडिया से बातचीत करते हुए, हार्बी ने बताया कि वे संगीत में गहरी रुचि के कारण कॉलेज में पढ़ाई जारी नहीं रख सके। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता ने पहले दो साल तक मेरा साथ नहीं दिया। वे चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान दूं। लेकिन मैंने रियाज की खातिर क्लास जाना बंद कर दिया। मम्मी-पापा अनिश्चित थे कि क्या यह काम मुझे सुरक्षित भविष्य दे सकता है। लेकिन जब मेरे रिश्तेदारों ने मेरे पिता के सामने मेरे गायन की प्रशंसा की तो एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि एक गीत की शूटिंग के लिए कितने पैसे खर्च होंगे। मेरा पहला गीत मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम था।'

हार्बी के पिता अमेरिका में एक तबला वादक और शिक्षक हैं। हार्बी को तबला में उनके पिता ने ही प्रशिक्षित किया। उनके प्रेरणा स्रोत गायकों में सरदूल सिकंदर और दलेर मेहंदी का नाम सबसे ऊपर है। हार्बी का संगीत अर्बन शैली में है। बदामी रंगी से पहले हार्बी दो गाने और गा चुके हैं। उनका पहला गीत 'सौन लग्गे '  2017 में रिलीज हुआ था।

'मेरे पिता मजाक में कहते थे, 'जे तू म्यूजिक सी कुच ना कर पाया तां मैंनू पियो ना कही '  (अगर तुम संगीत में कुछ हासिल नहीं कर पाये, तो मुझे अपना पापा मत कहना, '  हार्बी ने कहा। वे 2016 से लाइव परफॉर्मेंस भी देते आ रहे हैं और दुनिया भर में कई शो कर चुके हैं। एक बैकअप गायक के रूप में अन्य कलाकारों के साथ गाते हुए, अब वे अपने खुद के गीत लाइव गाते हैं। इस 26-वर्षीय गायक में अपने बड़े सपने पूरे करने की जि़द है।

दिल्ली स्थित यह गायक भांगड़ा डांसर भी रहा है। वह कॉलेज के यूथ गेम्स में परफॉर्म करते थे। गायक बनने के अपने उत्साह के साथ, हार्बी ने गायकी में प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे जैसे नये सिंगर को इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों का बहुत समर्थन रहा है। कुंवर विर्क ने हमेशा भाई की तरह मेरा साथ दिया। मेरे लिए संगीत मेरा जुनून है और मैं खुद को ही अपना प्रतिद्वंद्वी मानता हूं। मैं हमेशा अपने पिछले गाने से बेहतर करना चाहता हूं।'

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X