Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

तेल एवं गैस संरक्षण अभियान सक्षम 2019 की हुई भव्य शुरुआत

Updated on Wednesday, January 16, 2019 15:42 PM IST

चंडीगढ़ - पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) के तत्वावधान में, पेट्रोलियम उत्पादों के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण की आवश्यकता के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए, तेल उद्योग ने एक माह का तेल व गैस संरक्षण अभियान शुरू किया है, जो 16 जनवरी से 15 फरवरी, 2019 तक चलेगा। सी एस आर रेड्डी (आईपीएस), डीजीपी - इन्वेस्टीगेशन, लोकपाल, पंजाब सरकार, ने आज यहां टैगोर थिएटर में 'सक्षम 2019 ' (संरक्षण क्षमता महोत्सव) नामक अभियान को हरी झंडी दिखाई।

रेड्डी ने एक रंगारंग कार्यक्रम में जागरूकता अभियान का उद्घाटन किया और एक जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो संरक्षण के संदेशों के साथ पूरे पंजाब में घूमेगी। उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण का संदेश फैलाने में तेल व गैस कंपनियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

संदीप जैन, पंजाब में तेल उद्योग के लिए राज्य स्तरीय कोऑर्डिनेटर और मुख्य महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और चंडीगढ़, ने तेल उद्योग व पीसीआरए द्वारा तेल व गैस संरक्षण हेतु की गई गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने ईंधन और लुब्रिकेशन ऑयल्स की गुणवत्ता में सुधार के लिए तेल कंपनियों के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला, जिससे उपभोक्ताओं को ईंधन के उत्सर्जन को कम करके ईंधन और पर्यावरण को बचाने में सक्षम बनाया जा सका है।

यूटी चंडीगढ़ में तेल उद्योग के लिए राज्य स्तर के कोऑर्डिनेटर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन के डीजीएम गगनदीप सिंह सोढ़ी ने कहा, 'हम दैनिक जीवन में सरल तरीके अपनाकर, उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग कर सकते हैं। तेल कंपनियां सक्रिय रूप से लगी हुई हैं और जैव-ईंधन, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा जैसे ऊर्जा के स्वच्छ स्रोतों में निवेश कर रही हैं।'

संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक, पीसीआरए द्वारा संरक्षण की टिप्स दी गयीं। सम्वाद ग्रुप द्वारा संरक्षण पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। गृहणियों, स्कूली बच्चों, ड्राइवरों, मैकेनिकों, औद्योगिक व कृषि उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है। पंजाब में पीएसयू तेल कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। अभियान की थीम है - ईंधन संरक्षण की जि़म्मेदारी, जन गण की भागीदारी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X