Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पीएम मोदी की वीजिट पर चंडीगढ़ को मिला एयरपोर्ट लेकिन मुर्दे को श्मशान नसीब नहीं

Updated on Saturday, September 12, 2015 10:41 AM IST

चंडीगढ़ -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मोहाली में 939 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए चंडीगढ़ हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल को शुक्रवार को राष्ट्र को समर्पित किया। कुल 306 एकड़ में बनाए गए अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।

 

हालांकि प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गई इस सौगात की जगह सिटी ब्यूटीफुल में उनके आने से फैली अव्यवस्थाएं सुर्खियों में रही। उनके इस दौरे के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद रखा गया था। यहां तक कि चंडीगढ़ में मौजूद एकमात्र श्मशानघाट को भी बंद रखा गया था, जिससे दाह संस्कार को पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ यात्रा के दौरान लोगों को हुई असुविधा के मुद्दे को लपकते हुए उन पर जोरदार हमला बोला।

 

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी की इस वीआईपी यात्रा के कारण चंडीगढ़ के एकमात्र श्मशानघाट को बंद रखा गया, जिससे कारगिल युद्ध के हीरो को अपने मृत बेटे के अंतिम संस्कार के लिए भटकना पड़ा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी की चंडीगढ़ यात्रा से साबित हो गया है कि खुद को सेवक बताने वाले मोदी असल में साहब हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी के चंडीगढ़ दौरे के लिए वहां के एकमात्र श्मशान घाट को बंद रखा। इसके कारण कारगिल युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर देवेंद्र सिंह के इकलौते बेटे करण अंगद सिंह के दाह संस्कार की अनुमति तक नहीं मिली। लाचार सैनिक को बेटे का अंतिम संस्कार दूसरी जगह पर करना पड़ा।

 

इस यात्रा की वजह से चंडीगढ़ में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। प्रधानमंत्री के खेद व्यक्त करने पर सुरजेवाला ने चुटकी लेते हुए कहा कि श्री मोदी पहले गलती करते हैं और फिर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की चंडीगढ़ रैली को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने बाकायदा शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का सर्कुलर जारी किया था। स्कूलों में छुट्टी करने की वजह एक ही थी कि स्कूल की बसों का इस्तेमाल रैली में भीड़ जुटाने के लिए लोगों को लाने और ले जाने के लिए किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X