Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

रेनू माथुर ने पेश की चाय के प्याले से भविष्य बताने की कला ‘टैसियोग्राफी’

Updated on Wednesday, March 06, 2013 16:57 PM IST

चंडीगढ़, 6 मार्च, 2013: मां दिव्यशक्ति नाम से लोकप्रिय जानी-मानी भविष्य वक्ता एवं टैरो कार्ड रीडर रेनू माथुर ने चाय के प्याले से भविष्य बताने की एक नई विधा ‘टैसियोग्राफी’ पेश की है। टैसियोग्राफी ग्रीक भाषा के टैसियो शब्द से बना है, जिसका मतलब है कप और ग्राफी का मतलब है पढऩा। प्राचीन काल में लोग चाय का प्रयोग जीवन संबंधी भविष्यवाणियां करने के लिए करते थे। पहले लोग छोटे-छोटे समूहों में यह सब किया करते थे।  

टैसियोग्राफी के बारे में रेनू ने बताया, ‘आम आदमी की भाषा में टैसियोग्राफी का मतलब है चाय की पत्ती के बचे हुए टुकड़ों को देखकर भविष्य बताना। भविष्य बताने की यही मेरी नई विधि है। इसमें चीनी मिट्टी के कटोरे या कप के तल पर गठित प्रतीकों एवं आकृतियों के माध्यम से लोगों के भूत एवं भविष्य से जुड़ी विभिन्न परिस्थितियों के बारे में जाना जाता है।’ 

उन्होंने बताया कि हम चीनी मिट्टी के कटोरे में चाय की पत्ती से काढ़ा तैयार करते हैं और प्रश्नकर्ता को चाय पीने के लिए कहते हैं। कप की तली में और साइड में कुछ आकृतियां बन जाती हैं, जिन्हें पढ़ा जाता है और प्रतीकात्मक अवलोकन करके उन समाधानों एवं निष्कर्षों तक पहुंचा जाता है, जिन्हें हम जानना चाहते हैं।

यह विधि मुख्य रूप से भविष्य जानने वाले के उस समय के आसपास के वातावरण और विद्युत चुंबकीय क्षेत्र पर आधारित है। आमतौर पर लोगों को चाय पीते समय उन सवालों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाता है जिनका जवाब वे जानना चाहते हैं। रेकी मास्टर एवं औरा हीलर रेनू का दावा है कि यह विधि हमें चीजों का बेहतर आकलन करने एवं पूर्वानुमान लगाने में मदद करती है।

रेनू पिछले 20 वर्षों से भविष्य बताने एवं पूर्वानुमान लगाने के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे टैरो कार्ड्स, मंत्रों की कला और क्रिस्टल गेजिंग के जरिये रिश्तों, स्वास्थ्य और व्यावसायिक मामलों के साथ-साथ मौजूदा मुद्दों पर भविष्यवाणियां करती हैं। वे साइंस ऑफ सरवाइवल के जरिये पारिवारिक तनावपूर्ण स्थितियों से जूझने और खराब परिस्थितियों से बाहर निकलने के रास्ते सुझाती हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X