Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पीयू में सोई का प्रधान

Updated on Thursday, August 27, 2015 15:08 PM IST

चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव में इस बार सभी चारों सीटों पर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (सोई) का कब्जा हो गया है। लगातार चार साल की कड़ी मेहनत के बाद इस बार सोई का खाता खुला। इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) के साथ तालमेल से पंजाब - हरियाणा के मतों का विभाजन नहीं हुआ जिस कारण सुखबीर सिंह बादल के संरक्षण में चल रही सोई और दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाली इनसो ने मिलकर इतिहास बदल दिया। प्रधान पद पर सोई के जसमीन सिंह कंग (3731), सचिव पद पर रिषी भारद्वाज (3256), उप-प्रधान पद पर प्रीति नेगी (3777) और संयुक्त सचिव के लिये स्वाति टिवाना (3077) चुनी गयी।

 

पूरी जी-जान से लड़ी सोई पार्टी ने अपने सहयोगियों इनसो, योई, हिमसू, युवा के बूते पहली बार खाता खोला। मजे की बात तो यह है कि पिछले बार सत्ता में बैठी एनएसयूआई के तीन प्रत्याशी तो दूसरे नंबर पर भी नहीं आये। अनुमानों के विपरीत इस बार सोई का मुकाबला पुसू-एबीवीपी के उम्मीदवारों से हुआ। प्रधान पद पर जसमीन कंग ने पुसू के बलजिंदर सिंह (2295) को हराया जबकि उप-प्रधान पद पर सोई की ही प्रीति नेगी ने पुसू-एबीवीपी की अंजलि (2089) को परास्त किया। संयुक्त सचिव पद पर भी सोई की स्वाति टिवाना ने पुसू-एबीवीपी के हरमनप्रीत महे (2084) पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर सोई के रिषी भारद्वाज ने एनएसयूआई-एचएसए के सचिव पद के यश सूरा (2311) को शिकस्त दी। इनेलो नेता एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने छात्र संघ के चुनावों में इनसो व सोई के पैनल को मिली अभूतपूर्व जीत पर इनसो-सोई उम्मीदवारों को बधाई दी।

सोई-इनसो-हिमसू-एनएसओ

प्रधान-जसमीन सिंह कंग (3731), उपप्रधान-प्रीति नेगी (3777), सचिव -रिषी भारद्वाज (3256) और संयुक्त सचिव -स्वाति टिवाना (3077)

एबीवीपी-पुसू पार्टी

प्रधान-बलजिंदर सिंह (2295), उपप्रधान-अंजलि (2089), सचिव-सुखजोत सिंह(1771) और संयुक्त सचिव -हरमनप्रीत सिंह (2084)

एनएसयूआई-एचपीएसए-एचपीएसयू-एचएसए

प्रधान-पुनीत शर्मा (1922), उपप्रधान-गुरवीर कौर (1712), सचिव-यश सूरा (2311) और संयुक्त सचिव-विकेंद्र दत्त (1243)

ये भी थे मैदान में

उप-प्रधान के लिये आरजू (335), सचिव -रिधी गोयल (594) पीपीएसओ के संयुक्त सचिव-मनवीर सिंह बराड़ (1521)

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X