Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब यूनिर्वस्टी में आज होगा मतदान, भारी पुलिस बल की तैनाती

Updated on Wednesday, August 26, 2015 15:27 PM IST

चंडीगढ़ - पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर इस बार सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या एनएसयूआई गठबंधन जीत की हैट्रिक लगायेगी या फिर सोई और उसके साथी पहली बार अपनी जीत का खाता खोलेगी। वहीं, प्रधान पद के लिये पूरी जी-जान से लड़ रही सोई पार्टी भी अपने सहयोगियों इनसो, योई, हिमसू, युवा के बूते पहली बार खाता खोलने को आश्वस्त लग रही है। सोई का केमिकल इंजीनियरिंग विभाग, बीडीएस और लॉ में अच्छा दबदबा बता रहे हैं वहीं यूआईईटी और साइंसिज में भी इनके कापी समर्थक हैं। उधर, नेताओं के अभाव मगर तगड़े वोट के सहारे पुसू पार्टी और एबीवीपी भी जीत का ख्वाब पाले हुए है।

 

साइंसिज में अच्छा आधार रखने वाले इस गठबंधन को आर्ट्स ब्लाक और यूबीएस, लॉ में बढ़त की उम्मीद है जिसके बल पर ये मुकाबले को न केवल तिकोना कर सकते हैं बल्कि सभी को चौंकाने की क्षमता भी रखते हैं। पीयू कैंपस स्टूडेंट कौंसिल चुनाव के लिये छात्र संगठनों अलाट किये गये टैंट आज दोपहर तक सूने पड़े रहे। सभी नेता विभागों में जाकर संपर्क अभियान में लगे रहे। कैंपेन तो 12 बजे खत्म हो गयी मगर छात्र फिर भी व्यक्तिगत तौर पर संपर्क साधते रहे और अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करते दिखे। बताया जाता है कि बड़े लीडरों को पुलिस ने हिंसा की आशंका बता कर कल ही उठा लिया था जिससे कैंपस में चुनाव संबंधी रौनक गायब सी लगी। पीयू प्रशासन ने साफ किया है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को न तो पिछले साल और न ही इस साल कोई कोड अलाट किया गया है।

 

कौंसिल चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों केवल सैम्पल बैलेट पेपर दिखाये गये थे। डीएसडब्ल्यू आफिस ने साफ तौर पर कहा कि कौंसिल चुनाव किसी छात्र ग्रुप के आधार पर नहीं होते बल्कि ये व्यक्तिगत तौर पर लड़े जाते हैं। किसी भी छात्र ग्रुप द्वारा जारी किये गये कोड के लिये पीयू प्रशासन जिम्मेदार नहीं हैं क्योंकि ऐसा कोई बी कोड छात्र संगठन की अपनी दिमागी उपज है।  पीयू ने सभी बैलेट पेपर उम्मीदवारों के नाम वर्णक्रमानुसार और विभागवार छपवाये हैं। साथ ही यह भी कहा कि कल की रैली के दौरान जिस भी छात्र संगठन की रैली में बाहरी छात्र थे और जिसने भी वाहनों का प्रयोग किया उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है और साथ ही बता दिया गया है कि दोषी पाये जाने पर उनकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द कर दी जाये।

 

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि कल मतदान से पहले प्रात: 8 से 10 बजे तक पीयू का गेट नंबर वन खुला रहेगा और फिर इस गेट को सांय 4 बजे तक बंद कर दिया जायेगा। छात्र संघ चुनाव को लेकर पीयू प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं। पीयू के कुल 14371 छात्र कल अपनी नई कौंसिल का चुनाव करेंगे। मतदान के लिये 146 केंद्र बनाये गये हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X