Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

अर्बेन लॉक्स ने शुरू किया ट्राइसिटी का पहला विशिष्ट ब्राइडल स्टूडियो

Updated on Tuesday, March 05, 2013 15:51 PM IST

चंडीगढ़, 5 मार्च, 2013 : सौंदर्य की दुनिया में अपनी अनोखी सुविधाओं के लिए लोकप्रिय यूनीसैक्स सैलून ‘अर्बेन लॉक्स’ ने आज यहां एससीओ-215, सेक्टर 36 डी में ट्राइसिटी का पहला विशिष्ट ब्राइडल स्टूडियो लांच किया। ट्राईसिटी में ‘अर्बेन लॉक्स’ के तीन सैलून हैं। इसके साथ ‘अर्बेन लॉक्स’ विशेष प्रकार के तीन ब्राइडल स्टूडियो वाला इस रीजन का पहला सैलून बन गया है।
        अर्बेन लॉक्स की निदेशक एवं सीईओ शर्मिता भिंडर ने कहा, ‘हमारे पास 12 सदस्यीय प्रशिक्षित मेकअप कलाकारों की एक टीम है। आज हम लड़कियों, विशेषकर दुल्हनों के लिए एक  ‘सौंदर्य अकादमी’ भी लांच कर रहे हैं। इस कोर्स से उन्हें बालों और त्वचा की देखभाल, मेकअप का चयन व परिवार की देखभाल, व्यक्तित्व विकास एवं साड़ी बांधना आदि सीखने में सहयोग मिलेगा। हमारी प्रशिक्षित टीम उन्हें शादी से पहले और बाद की सुंदरता को बनाये रखने एवं बालों की देखभाल संबंधी आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन करेगी। हमारे सैलून में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के सौंदर्य उत्पादों की कई किस्में मौजूद हैं।’
       उन्होंने बताया कि यह कोर्स आज की कामकाजी लड़कियों को शादी से पहले और बाद में संवरना सिखायेगा। यह कोर्स युवा कामकाजी लड़कियों एवं बुजुर्ग महिलाओं को उनके व्यक्तित्व विकास में सहयोग करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें उनकी आंतरिक एवं बाहरी सुंदरता को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हमारा स्टाफ हर किस्म की सौंदर्य, बाल एवं स्पा सुविधाओं में पूर्ण प्रशिक्षित है। एक जोशपूर्ण एवं प्रभावशाली वातावरण आपको और आपके परिवार को किसी खास दिन के लिए तैयार होने में सहयोग करेगा।
       कंपनी की निदेशक एवं सीईओ शर्मिता भिंडर पिछले 15 सालों से एक सॉफ्ट स्किल ट्रेनर और व्यक्तित्व व सौंदर्य विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले तीन सालों से सजाने-संवारने के प्रति उनका यह जुनून सौंदर्य जगत का एक हिस्सा बन चुका है। वे कहती हैं: ‘हमारा लक्ष्य आपको बाहरी रूप से सुंदर बनाना नहीं, बल्कि आपके अंतर्मन की वास्तविक सुंदरता को पहचानने में सहयोग करना है। व्यक्तित्व आंतरिक और बाहरी सुंदरता का संयोजन होता है।’

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X