चंडीगढ़ - फुटपाथ पर सो रहे पांच मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में से चार मजदूर राजस्थान के और एक उत्तर प्रदेश का था। सहायक पुलिस अधीक्षक (पूर्व) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि बीती आधी रात को चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट चौक के पास फुटपाथ पर कुछ मजदूर सो रहे थे कि एक ट्रक उन्हें कुचल दिया। घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक ट्रक ड्राइवर ने जरा सी बात पर गुस्सा होकर सोते हुए 8 लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
रविवार देर रात ट्रांसपोर्ट एरिया इलाके में हुई इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया वहीं ट्रक के क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में मारे गए मृतकों की पहचान राजस्थान के नाथा राम (41), सरदार राम (40), जस्सू राम (23), जगदीश राम (22) तता यूपी के हरिंदर यादव (25) के रूप में हुई है। घायलों में कमरेश (40), राघव तिवारी (25) तथा उपिंदर (30) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में शामिल राजस्थान मूल के चार लोग हर साल चंडीगढ़ में मेथी बेचने आते थे और संभव है कि चारों मृतक एक ही परिवार के हों। यूपी का रहने वाला मृतक हरिंदर पल्लेदारी का काम करता था। यह घटना जिस जगह हुई है वहां शराब के तीन ठेके हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है लेकिन उसके एक सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिद्धू ने बताया कि जब ट्रक ने उन्हें कुचला, तब वे सो रहे थे। यह दुर्घटना सडक़ के आखिरी छोर के पास हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका है, एएसपी ने कहा कि इस संबंध में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।