Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी फिर दागदार -40 लाख रिश्वत लेते डीएसपी काबू

Updated on Friday, August 14, 2015 11:31 AM IST

चंडीगढ़ - सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल एरिया समेत तीन जगहों पर ट्रैप लगाकर 40 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में डीएसपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शहर के दो बड़े उद्योगपति भी शामिल हैं। सीबीआई ने इस दौरान आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये नकद बरामद किया।  सीबीआई ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की। आरोपियों की पहचान ईओडब्ल्यू के डीएसपी राम चंद्र मीणा, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है। जबकि अन्य दो आरोपियों में सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल मालिक अमन ग्रोवर और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्कले शोरूम के मालिक संजय दहुआ को साजिश में शामिल होने के चलते गिरफ्तार किया है।

 

सीबीआई की सर्च देर रात तक आरोपियों के आफिस, शोरूम और होटल में जारी थी। संजय और अमन ने हमरीत को बचाने के लिए ईओडब्ल्यू डीएसपी रामचंद्र मीणा और मामले की जांच कर रहे इनवेस्टिगेशन आफिसर सुरेंद्र कुमार भारद्वाज से संपर्क किया। डीएसपी मीणा ने गिरफ्तारी न करने और केस को रफादफा करने के लिए 75 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। दोनों बिचौलियों ने हमरीत की सहमति से डील फाइनल कर दी। डीएसपी ने रिश्वत की पहली किश्त 40 लाख रुपये मांगे। हमरीत ने बिचौलिए संजय दहुला और अमन ग्रोवर को 40 लाख रुपये दे दिया। दोनों पैसा लेकर इंडस्ट्रियल एरिया आफिस में पहुंचे और डीएसपी आरसी मीणा को फोन कर सूचित किया। यहां पहले से ही ट्रैक लगाकर खड़ी सीबीआई की एक टीम ने दोनों बिचौलियों को 40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित ईओडब्ल्यू से डीएसपी राम चंद्र मीणा और सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार भारद्वाज को गिरफ्तार किया।

 

दिल्ली कैडर के डीएसपी आरसी मीणा ने रिश्वत लेने के आरोप से मना किया है। जबकि सीबीआई के डीएसपी ने रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके पास रिश्वत मांगने की वायस रिकॉर्डिगिं है। प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में चल रहा था विवाद: सीबीआई के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर-305 को लेकर गुनीता चावला पत्नी हमरीत चावला और दीपा दुग्गल के विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस को सेक्टर-17 स्थित ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर कर दिया था। इस मामले में ईओडब्लयू ने दो दिन पहले ही दीपा दुग्गल के ससुर और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, गुनीता चावला के पति हमरीत चावला की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए हमरीत ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बर्कले शोरूम के मालिक संजय दहुला और सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल के मालिक अमन ग्रोवर को बिचौलिया बनाया था।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X