चंडीगढ़ - चंडीगढ़ कांग्रेस के विरोध के बावजूद आज से चंडीगढ़ में हाउस टैक्स लागू हो गया। चंडीगढ़ नगर निगम भवन में तो आज किसी ने हाउसटैक्स जमा नहीं कराया पर निगम के अधिकारियों का कहना था कि लोग बैंकों के माध्यम से अथवा ई-सम्पर्क केन्द्रों पर कर जमा कराने के संबंध में अधिक जानकारी मांग रहे हैं।
निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस व प्रमुख विपक्षी दल भाजपा इस बात पर अडिग थे कि वह शहर में हाउसटैक्स नहीं लगने देंगे। कांग्रेस ने तो संघर्ष का ऐलान कर दिया जबकि भाजपा ने चंडीगढ़ के कार्यवाहक प्रशासक के सलाहकार से मिलकर इसकी दरें कम कराने के प्रयास शुरू कर दिये थे।