चंडीगढ़ - पंजाब विश्वविद्यालय में आज कड़े सुरक्षा इंतजाम थे। आज चेकिंग के दौरान कई छात्रों से लाठी-डंडे व तलवारें बरामद हुईं जिसे पीयू सिक्योरिटी ने जब्त कर ली। पीजीआई की तरफ वाले गेट नंबर-एक से आने वाले कई वाहनों में युवकों ने लाठियां व डंडे छिपा रखे थे। इसके अलावा कुछ ने तलवारें और किरच भी छुपाई हुई थी। इसी तरह गेट नंबर-2 और 3 से भी सिक्योरिटी ने इस तरह के हथियार बरामद किये। गेट के पास इन सभी हथियारों का ढेर लगा था। पीयू सिक्योरिटी ने हालांकि इस संदर्भ में किसी भी छात्र या पार्टी के खिलाफ कोई पुलिस केस दर्ज नहीं कराया। बताया जाता है कि आज ही नयी बनी पार्टी पीपीएसओ के कई समर्थक काफी डंडे व लाठियां आदि कैंपस में लेकर घुसने की फिराक में थे। एनएसयूआई से अलग होने पर उन्हें लड़ाई-झगड़े का अंदेशा था।