Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

रेलवे कर्मी बताकर युवक से ठगे 42,000 रुपए

Updated on Monday, August 03, 2015 12:27 PM IST

चंडीगढ़/पंचकूला - रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी पाने की चाहत में एक युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पंजाब में एक रास्ते में लगी छबील पर पानी पीने के लिये रुके जालसाज ने युवक को झांसे में लेकर उसे नौकरी के लिये चंडीगढ़ बुलाया। युवक जब दादा के साथ कजहेड़ी पहुंचा तब आरोपी उन्हें झांसा देकर उनसे 42 हजार रुपये और दस्तावेज लेकर गायब हो गया। सेक्टर-36 थाना एसएचओ रामदयाल ने बताया कि जिला लुधियाना के रहने वाले युवक कमलजोत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शनिवार को पंजाब से चंडीगढ़ आये पीड़ित युवक की निशानदेही पर पुलिस आरोपी को कजहेड़ी में तलाश रही है। आरोपी पीड़ित के सर्टिफिकेटों की कॉपी, एटीएम और उसका मोबाइल लेकर फरार हुआ है।

 

उसे मोबाइल के जरिये तलाशने की कोशिश की जा रही है। संभव है कि उसके खिलाफ होने पर अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। कमलजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि बीती 22 को मलेरकोटला में वह पानी की छबील पर सेवा कर रहा था। इस दौरान एक लग्जरी गाड़ी वहां आकर रुकी। व्यक्ति ने उसे खुद को रेलवे का जीएम बता कर उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया। व्यक्ति के कहे अनुसार उसने तडक़े 4 बजे उसे कॉल की और व्यक्ति ने उसे चंडीगढ़ के कजहेड़ी में बुला लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह और उसके दादा सुखदेव सिंह व्यक्ति के बताए रास्ते पर कजहेड़ी पहुंच गये। व्यक्ति वहां उन्हें एक्टिवा स्कूटर पर मिला।

 

वह उन्हें स्कूटर पर बिठा कर चल पड़ा। लेकिन कुछ ही दूर जाने पर उसने आंख में मच्छर पडऩे का बहाना बना कर स्कूटर रोक लिया। इस बीच आरोपी ने उसके दस्तावेज मांगे तो उसने एक लिफाफे में उसे डाल कर दे दिये। इसी लिफाफे में 42 हजार रुपये भी थे। बैंकों के एटीएम और देशभगत यूनिवर्सिटी का आई-कार्ड और मोबाइल भी था। आरोपी उनसे बोला कि अफसर के सामने जाने पर उनकी तलाशी होगी। उसने कहा कि वह अफसर से समय लेकर आता है, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X