Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

शकी हालत में कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की निर्मम हत्या

Updated on Sunday, August 02, 2015 11:02 AM IST

चंडीगढ़ - गांव दड़ुआ में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। शनिवार सुबह पुलिस ने कमरे में बिस्तर पर पड़ा महिला का खून से सना शव बरामद किया। महिला का पति फरार था, जिसे पुलिस ने बाद में सेक्टर 26 से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और मोबाइल समेत पैसे भी बरामद कर लिये। आरोपी वारदात के बाद उत्तर प्रदेश फरार होने की फिराक में था।

 

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मुरादाबाद की रहने वाली 37 वर्षीय साबिया और पति की 40 वर्षीय साजिद के रूप में हुई। दोनों की शादी 11 वर्ष पूर्व मुरादाबाद में ही हुई थी। दोनों के 8 व 10 साल के बेटा-बेटी हैं। वे दड़ुआ में पिछले एक महीने से किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस सुबह 10 बजे मकान मालिक से सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से पीजीआई का एक कार्ड भी मिला, जिससे दंपति के मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में रहने की पुष्टि हुई। वारदात स्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पहुंच कर कमरे से शव के नजदीक पड़ी कुल्हाड़ी बरामद की। मृतका के मुरादाबाद में रह रहे परिजनों के कल यहां पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

 

दड़ुआ चौकी के प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि साजिद पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या के वक्त वह मकान के बरामदे में सोई हुई थी। पुलिस ने हत्या की सूचना के फौरन बाद एरिया को सील कर दिया। आरोपी से जांच में सामने आया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह नमाज के लिये सेक्टर 26 आ गया। वह मस्जिद के नजदीक टी-प्वाइंट पर पहुंचा ही था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

पुलिस ने बताया कि साजिद पेशे से ऑटो मैकैनिक है। उसने जांच में खुलासा किया कि पत्नी के कथित अवैध संबंधों के चलते उसने डेढ़ महीने पहले घर पर ही एसिड पी लिया था। इस वजह से उसके गले और छाती में घाव हो गये थे। मुरादाबाद में इलाज के दौरान उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया था। हालांकि दोनों में संबंधों को लेकर ही कलह रहती था। बीती रात जब वह घर पहुंचा तब उसने पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते देख लिया। उनमें इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X