चंडीगढ़ 28 फरवरी - एम सी एम डी ए वी कॉलेज फॉर वुमेन में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया गया । विभिन्न शहरों के प्रत्याक्षीयों के लिए यह अनूठा अवसर खुला था और कंपनियों और आवेदकों दोनों के लिए ही यह मंच पारस्परिक रूप से लाभकारी था ।
नौकरी के आवेदकों की व्यावसायिक जरूरतों को मद्देनजर रखकर ट्राई सिटी के विभिन्न क्षेत्रों की 55 प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे आई एन जी व्यासा, बजाज कैपीटल, महिंद्रा होलिडेज, इंडसइंड बैंक, आई बी एम ग्लोबल आगे आई । इस जॉब फेस्ट में ढेरों आवेदकों ने अपना भाग्य आजमाया । इस अवसर पर कुल मिलकर 12000 प्रत्याक्षीयों ने पंजीकरण करवाया। जिनमे से 4000 के करीब प्रत्याक्षी एम सी एम डी ए वी कॉलेज के थे । महत्वाकंशी प्रत्याक्षीयों का अंतहीन कारवां अपने करियर को सुनिशचित करने के लिए अपने ज्ञान और प्रतिभा की झलक बिखेरता आगे बढ़ रहा था । कुल मिलाकर 487 प्रत्याक्षी अलग अलग नौकरियों के लिए शॉर्ट लिस्ट हुये । जबकि 239 प्रत्याक्षी नौकरी पाने में सफल हुए तथा नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अपनी व्यावसायिक यात्रा पर निकल पड़े । कई बड़ी कंपनियों प्रत्याक्षीयों को ढाई से साढ़े तीन लाख तक का पैकेज ऑफर किया । एम सी एम छात्राओं ने भी प्रशंसनीय परिणाम हासिल किये एवं उनकी उत्क्रष्टता और कार्य कुशलता की सभी ने तारीफ़ की ।
कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ पुनीत बेदी ने इस महत प्रयास की अभूतपूर्व सफलता से बेहद प्रसन्न थी । उनके अनुसार इस तरह के मंच पर नौकरी देने वालों और पाने वालों के चुनाव के लिए ढेरों विकल्प मिल जाते हैं उन्होंने शॉर्ट लिस्ट किये हुए व चुन लिए गए प्रत्याक्षीयों को बधाई दी ।