चंडीगढ़ - यूटी पुलिस ने शुक्रवार को एक किशोर को काबू करते हुए उसकी निशानदेही पर शहर में घटित हुए 7 स्नेचिंग के मामले सुलझाने का दावा किया है। सेक्टर 34 थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके में स्नेचिंग की बढ़ रही वारदातों को देखते हुए एएसपी नवदीप सिंह बराड़ ने विशेष जांच टीम गठित की थी। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने टीम का नेतृत्व करते हुए एक किशोर को काबू कर लिया।
पुलिस के अनुसार किशोर पल्सर मोटरसाइकिल पर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता आ रहा था। वहीं उससे एक एक्टिवा होंडा स्कूटर भी मिला है। पुलिस ने थाना एरिया के अंतर्गत घटित स्नेचिंग के 7 मामले सुलझाते हुए सामान की बरादमगी शुरू कर दी है।