चंडीगढ - पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पीयू के इंस्टीट्यूट्स सीसीईटी सेक्टर-26 और सीसीए में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को 15 से 19 जुलाई की शाम पाच बजे तक अपनी स्ट्रीम और इंस्टीट्यूट की प्रेफेरेंस भरने का टाइम दिया जाएगा। ज्वाइंट एडमिशन कमेटी ये एडमिशन कर रही है। इसमें स्पोर्ट्स और डिफेंस कैटेगरीज के स्टूडेंट्स शामिल नहीं होंगे।
इससे पहले 15 से 19 जुलाई के बीच स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए मॉक काउंसलिंग कराई जाएगी। मॉक काउंसलिंग के रिजल्ट 19 जुलाई को निकाले जाएंगे। 20 जुलाई को की शाम सात बजे पहली सीट अलाटमेंट होगी। ऑन लाइन फीस जमा कराने के लिए 22 जुलाई की शाम पाच बजे तक का टाइम दिया जाएगा। जो स्टूडेंट पहले राउंड से विद ड्रा करना चाहते हैं वह 22 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक विदड्रा कर सकते हैं। दूसरे राउंड की सीट अलाटमेंट 24 जुलाई को होगी।