चंडीगढ़ - संघ लोक सेवा आयोग में शहर के टॉप किए छात्रों को मंगलवार को आईएएस स्टडी सर्किल की तरफ से सम्मानित किया गया। आईएएस स्टडी सेंटर 20 सालों से सेक्टर-32 में चल रहा है, जिसमें प्रति वर्ष दो से तीन बैचों को कोचिंग दी जाती है। इस बार की कोचिंग में सेंटर के 29 छात्रों की तरफ से टॉप किया गया है, जिसमें से तीन की तरफ से पहले तीन में अपनी जगह बनाई है। सेंटर के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य इस सत्र के दौरान टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करना था। छात्रों को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर पुलिस के आईएएस अधिकारी एसएसपी सुखचैन सिंह गिल पहुंचे। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने बताया कि आईएएस स्टडी सर्किल सबसे पुराना कोचिंग सेंटर है। उन्होंने बताया कि उनकी ही कोचिंग को पाने के बाद उन्होंने यूपीएससी का टेस्ट पास किया था और आज वह एसएसपी के पद पर आसीन हैं। उन्होंने बताया कि एमएमबीएस कंप्पलीट करते समय मन में ठान लिया था कि सिविल सर्विस में जाकर सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें वह दिन याद आ गया जिस दिन वह स्वयं इस प्रक्रिया में उत्तीर्ण हुए थे।
उन्होंने उबरते हुए युवाओं को टिप्स देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन अगर मन में लेकर चलें तो सफलता उनके कदम चूमेगी। एएसपी. नवदीप सिंह बराड़ भी इस अवसर पर मौजूद थे।