नयागांव - नयागांव के ज्वैलर्स ने सोशल मीडिया वट्स एप्प के जरीए शॉप लिफ्टिग करने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया हैं। पकडी गई महिलाओं की पहचान मुरादाबाद यूपी की हुई हैं। पिछले कुछ माह से नयागांव और आसपास के ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर यह महिला गैंग सोने व चांदी के जैवर खरीदने के बहाने अपने अंतरंग कपडों में गहनें छुपा लेती थी। सोशल मीडिया वैंट्स एप के जरीए महिलाओं को कुछ माह बाद पकड़ा गया हैं।
वर्मा ज्वैलर्स के विमल वर्मा ने बताया कि जून महीनें में यही महिलाएं सुबह ही दुकान पर दो टोलियों के रूप में आई थी। गहनें देखने के बहाने शो-केस से कुछ गहनों पर हाथ साफ कर लिया था जिसका पता उनके जाने के बाद सीसीटीवी पर रिकार्डिंग देख कर पता चला था कि यह महिला गैंग शॉप लिफ्टिंग कर गया हैं। बस उसके बाद उन्होंनें एरिया के सभी ज्वैलर्स को वीडियों क्लीप बना कर सुचेत रहने के लिए भेज दिए थे। मंगलवार को यहीं गैंग दुबारा नयागांव में श्री राम ज्वैलर्स पर आया तो मालिक सुभाष वर्मा ने गैंग की होशियारी को भांप कर ज्वैलर्स एसोसिएशन को इक्टठा कर महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। ज्वैलर्स एसोसिएशन के जे.के वर्मा, विमल वर्मा और जय शकंर ने बताया कि ये गैंग कई दिनों से नयागांव और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी वारदात कर रहा था। वहीं नयागांव पुलिस स्टेशन के प्रभारी समरविनीत ने बताया कि महिला गैंग की सीसीटीवी फुटेज को सीआईए विभाग के पास भेज दिया हैं। इंस्वटीगेशन के बाद मामला दर्ज कर महिलाओं के विरूद्व उचित कार्यवाही की जाएगी।