चंडीगढ़। शहर का 41वां रोज फेस्टिवल जो कि 22 फरवरी से 24 फरवरी तक 16 रोज गार्डन में चलेगा का आज आगाज़ हो गया। इसका उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने किया। इस बार रोज फेस्ट में शहर के लोग 825 तरह के रोज देख सकेंगे। इस फेस्टिवल में कई कंपीटिशन भी करवाए जाएंगे। उन्हीं में से किसी एक के सिर पर रोज किंग और रोज क्वीन का ताज होगा।
रोज फेस्टिवल के लिए सिटको ने भी कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा।
रोज गार्डन 40 एकड़ में फैला है। इसमें गुलाब की 825 किस्में हैं, इनमें से 21 नई किस्म हैं। इसमें फूलों के 1350 बेड और 32 हजार 500 प्लांट हैं। सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए फेस्ट में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं और मचान बनाये गए हैं। सभी मचान पर चंडीगढ़ पुलिस की तैनाती रहेगी।