चंडीगढ़ - सेक्टर-46 निवासी 31 वर्षीय युवक ने मंगलवार को सेक्टर-32 के मेडिकल कालेज की पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना सुबह 11 बजे की है। वह चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल दान सिंह का बेटा था।
पुलिस के अनुसार जतिंदर सिंह मनोरोगी था और मंगलवार को सेक्टर-32 के अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग की ओपीडी में चेकअप के लिए आया था। उसका यहां इलाज चल रहा था। जतिंदर की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।