चंडीगढ़ - चंडीगढ़ में कश्मीर की वादियों जैसे नजारे देखने को मिले और जिसने भी देखे उसकी आंखें खुली रह गईं। पाम गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्थित है। यहां बच्चों के लिए बनाई गई एक स्लाइड और इसका कलर ऐसा है, मानो बर्फ पड़ रही हो। दूसरी ओर, मानसून की इंतजार कर रहे चंडीगढ़ का मौसम उसकी आहट से ही सुहावना और रूमानी बना हुआ है। सूरज की आंख-मिचौली जारी है। कभी बादल छाए रहते हैं तो कभी बूंदाबांदी मदमस्त कर जाती है।