चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को डा. एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेकनोलॉजी (यूआइसीईटी) के पीजी कोर्सेज का एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया। एमई केमिकल, एमटेक पॉलिमर, एमएससी इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री, एमई फूड टेकनोलॉजी और एमई केमिकल विद स्पेशलाइजेशन इन इंवायर्नमेंट इंजीनियरिंग के लिए 29 जून तक आवदेन किया जा सकता है।
एमई केमिकल, एमटेक पॉलीमर और केमिकल विद स्पेशलाइजेशन इन इंवायार्नमेंट इंजीनियरिंग के लिए 7 जुलाई सुबह 10 बजे यूआईसीईटी में इंटरव्यू होगा। एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमई फूड टेकनोलॉजी के लिए 8 जुलाई को सुबह 10 से 11 बजे तक इंटरव्यू होगा। मेरिट लिस्ट 9 जुलाई को चार बजे जारी की जाएगी, जबकि फाइनल लिस्ट 10 जुलाई दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। 13 जुलाई को वेटिंग लिस्ट लगेगी।