चंडीगढ़ - सेक्टर 32 के निर्माण सिनेमा के पास ई सम्पर्क केंद्र बनाए जाने के लिए पूरे विधि विधान से आज वार्ड 21 की पार्षद हीरा नेगी द्वारा भूमि पूजन व हवन करवाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवी सिंह, मंडल प्रधान प्रदीप बंसल, मोर्चा अध्यक्ष हाजी मो. खुर्शीद अली, टेनेमेंट प्रकोष्ठ संयोजक दीपक शर्मा उपस्थित थे।
हीरा नेगी ने इस अवसर पर कहा कि काफी लम्बे समय से यहां के स्थानीय लोगों की ई सम्पर्क खोलने की मांग थी, क्योंकि यहां नजदीक कोई भी ई सम्पर्क नहीं हैं। उनकी समस्या को देखते हुए यहां पर ईसम्पर्क बनाए जाने की आज शुरुआत की गई है, जिसे समय रहते पूरा भी कर लिया जाएगा।