Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

इंजेक्शन से बिगड़ी 7 बच्चों की तबीयत

Updated on Saturday, June 13, 2015 11:38 AM IST

पंचकूला - सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल में देर रात 7 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे अभिभावकों में रोष पनप गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को लगने वाला एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन रिएक्शन करने से बच्चों की तबीयत खराब हो गयी, हालांकि समय रहते डाक्टरों ने बच्चों का उपचार कर उन्हें सामान्य कर दिया।

 

चिल्ड्रन वार्ड में उपचाराधीन बच्चों को जब नर्स द्वारा एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाया गया तो बच्चों की छाती में दर्द, उल्टियां और दिल की धडक़न तेज होनी शुरू हो गई थी। यह देखकर परिजनों में हडक़ंप मच गया। परिजनों द्वारा डाक्टरों को यह मामला बताते ही अस्पताल स्टाफ ने बच्चों को इंजेक्शन लगाने बंद कर दिए। एक बच्चे की मां इंद्रावती के अनुसार उपचार के लिए भर्ती बच्चों ने छाती में दर्द की शिकायत की।

 

हालांकि तब बच्चों को टीका लगाया जा रहा था। कुछ ही समय बाद अन्य बच्चों ने भी छाती में दर्द और उल्टियों के साथ साथ घबराहट की शिकायत की तो डाक्टरों के हाथ-पांव फूल गये। डाक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स के अनुसार जब उनके द्वारा बच्चों को इंजेक्शन लगाये जा रहे थे तो बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की और उसी समय अन्य बच्चो को इंजेक्शन लगाने बंद कर दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि यह इंजेक्शन एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन है और अस्पताल द्वारा ही बच्चों के उपचार के लिए लगाये जा रहे थे। अस्पताल के रेजिडेंट डाक्टर देवेन्द्र का कहना था कि एमरजेंसी और अन्य वार्ड में भी एंटीबॉयोटिक इंजेक्शन लगाये गये थे, संभव है कि बच्चों का स्वास्थ्य बिगडने का कोई दूसरा कारण था। इस स्थिति से  निपटने के लिये बिना देरी किये बच्चों का इलाज करते हुए उन्हें सामान्य कर दिया गया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X