चंडीगढ़ - चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आज तडक़े ही सम्पदा विभाग के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने कार्रवाई कर दुकानें खुलने से पहले ही वहां अवैध रूप से लगे बोर्ड व होर्डिंग्स हटा दिए। इस दौरान करीब 150 होर्डिंग्स को जेसीबी, चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले बूम लैडर व हाइड्रौलिक मशीन से हटाया गया।
इसके विरोध में आज दुकानदारों ने बाज़ार बंद रखा। एसडीएम (सेंट्रल) प्रिंस धवन के नेतृत्व चलाये गए इस अभियान में किसी अप्रत्याशित विरोध आदि को रोकने के लिए करीब 100 पुलिस कर्मी साथ थे। सेक्टर 17 में पहुंचते ही सम्पदा विभाग के इस दस्ते ने सबसे पहले बिजली के और टेलीफोन के कनेक्शन काटे। सम्पदा विभाग के वहां उपस्थित अधिकारियों का कहना था कि इन दुकानदारों को चंडीगढ़ विज्ञापन नियंत्रण एक्ट के तहत कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन दुकानदार सम्पदा विभाग के नोटिसों को गम्भीरा से नहीं लेते। एसडीएम ने कहा कि शहर की सुदंरता को बनाएं रखने के लिए अभी कुछ दिन और अभियान चलेगा