चंडीगढ़ - सेक्टर 44 व 45 के पास 2 लोगों को कुछ युवकों ने धमका कर लूट लिया, जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया है। उनकी पहचान दीपक व विनोद के रूप में हुई है। उनके पास से लूट का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 45 निवासी रामा देव का लेबर चौक के पास बैग मोबाइल व नकदी लूटी गई। कुछ ही देर बाद सेक्टर 44 निवासी संदीप का ब्लैक बेरी मोबाइल फोन लूट लिया गया। आरोपियों के साथियों की तलाश जारी है।