चंडीगढ़ - 3 बीआरडी इंडस्ट्रियल एरिया के बाहर सीवरेज में दम घुटने से हुई तीन श्रमिकों की मौत के मद्देनजर सफाई कर्मचारी भारत आयोग ने प्रशासन व नगर निगम को आश्रित परिवारों को 10-10 लाख रुपये तथा परिवार के एक सदस्य को चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी पर रखने के आदेश जारी किये हैं। सफाई कर्मचारी आयोग ने ये आदेश चंडीगढ़ प्रशासन तथा निगम को अधिकारियों के साथ एक बैठक में जारी किये।
बैठक में आयोग ने पूर्व में लिये गये फैसलों पर प्रशासन व निगम को जल्द कार्रवाई किये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया है। वहीं कर्मचारियों की मौत पर अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई का संज्ञान लेते हुये आयोग ने प्रशासन व निगम के अधिकारियो को दो टूक सुनाई। अधिकारियों से जवाब तलब करते समय जब आयोग ने टालमटोल और लापरवाही देखी तो कहा कि जब तक उक्त इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की जायेगी वे पीछें नहीं हटेंगे।