पंचकूला, 17 फरवरी- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह कल 18 फरवरी को प्रात: 9.00 बजे पंचकूला के सैक्टर 5 में स्थित इंन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित पंचायती राज संस्थान सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
पंचकूला की उपायुक्त श्रीमती आशिमा बराड़ ने बताया कि इस अवसर पर सम्मेलन में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य संसदीय सचिव श्री राम किशन फौजी इस अवसर पर विशेष अतिथि होंगे। इस मौके पर पंचकूला के विधायक श्री डी०के० बंसल एवं हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती नवराज संधु भी उपस्थित होंगी।