पंचकूला, 17 फरवरी-हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त व प्रधान सचिव एवं हरियाणा कैरम संघ के प्रधान श्री एस.एस. प्रसाद एवं अतिरिक्त उपायुक्त, पंचकूला श्री जगदीप सिंह ने आज राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित 4 दिवसीय हरियाणा राज्य एवं अंतर जिला कैरम चैंपीयनशिप के समापन अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
श्री प्रसाद ने महिला टीम में रोहतक को प्रथम, फरीदाबाद को द्वितीय जबकि पंचकूला की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसी प्रकार पुरुषों की टीम में फरीदाबाद को प्रथम, गुडगांव को द्वितीय तथा रोहतक को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कैडेट गर्ल सिंगल्स में फरीदाबाद की मुस्कान को प्रथम तथा रोहतक की इशिका को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कैडेट बोयज. सिंगल्स में फरीदाबाद के अंशुल रावत तथा अभिषेक को क्रमश: प्रथम व द्वितीय जबकि झज्जर के राहुल कपूर को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
सब जूनियर गर्ल सिंगल्स की कैरम प्रतियोगिता में फरीदाबाद की नंदिनी तथा निधि गुड्डू को क्रमश: पहला व दूसरा जबकि पंचकूला की श्रुति जोशी को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सब जुनियर बोयका प्रतियोगिता में मेवात के राहुल खान को प्रथम, फरीदाबाद के जतिन को द्वितीय तथा फरीदाबाद के ही राहुल भुटानी को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जुनियर गर्लका सिंगल्स की कैरम प्रतियोगिता में फरीदाबाद की जीतिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि रोहतक की शिल्पा को द्वितीय तथा पंचकूला की शशि ठाकुर को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जूनियर बोयका सिंगल्स में फरीदाबाद के दिविज बंगा को प्रथम, अभिषेक नागर को द्वितीय तथा आशुतोश नागर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कैरम चैंपीयनशिप के दौरान करवाई गई महिला एकल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की कविता को प्रथम जबकि रोहतक की कोमल तथा मीनाक्षी को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुरुषों की एकल प्रतियोगिता में फरीदाबद के महेन्द्र शर्मा को प्रथम तथा अंकुर सिंह को दूसरा सथान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।