Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

विश्वास फाउंडेशन ने किया 223 यूनिट रक्तदान

Updated on Sunday, February 17, 2013 19:09 PM IST

पंचकूला 17 फरवरी -  विश्वास फाउंडेशन के प्रमुख पूजनीय स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन ने शिवा मार्केट एसोसिएशन सेक्टर 9 के सहयोग से रविवार, 17 फरवरी को बीकेएम विश्वास स्कूल प्रांगण में सेक्टर 9 में 13वां रक्तदान कैंप लगाया। इस कैंप का संचालन पीजीआई चंडीगढ़ की ब्लड बैंक टीम ने डा. सुचेत के मार्गदर्शन में किया। कैंप में रक्तदाताओं ने 223 यूनिट रक्तदान किया। इनमें कई लोगों खासकर कुछ महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया।

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि फाउंडेशन की पहल पर पिछले 12 साल से पीजीआई चंडीगढ़ में जरुरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए ऐसे रक्तदान कैंप लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 2500 यूनिट रक्त पीजीआई के लिए जुटाया जा चुका है। मकसद यही है कि पूजनीय स्वामी जी की सीख पर अमल करते हुए आम लोगों में रक्तदान की भावना बढ़ाने के साथ जरुरतमंद मरीजों की जान बचाने में भी योगदान दिया जाए।

मानव जीवन में रक्तदान महान दान है, इसलिए हर किसी को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए क्योंकि दान किया गया यही अमूल्य रक्त घायल व्यक्तियों को जीवन दान देने में सहायक सिद्ध होता है। ये बात पंचकूला के विधायक श्री डी०के० बंसल ने  विश्वास फाउंडेशन द्वारा  सैक्टर 9 में आयोजित रक्त दान शिविर का उद्घाटन करने उपरांत युवाओं का मनोबल बढाते हुए कही।  उन्होंने कहा कि दुनिया में अब तक रक्त का दूसरा विकल्प नही ढूंडा गया। उन्होंने कहा कि यह दान किया हुआ रक्त सडक दुर्घटना में घायल लोगों को जीवन दान देने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रांति है कि रक्त दान करने से शरीर में खून की कमी आ जाती है लेकिन यह बात बिलकुल गलत है क्योंकि वैज्ञानिक तौर पर यह सिद्ध हो चुका है कि शरीर को जितने भी रक्त की आवश्यक्ता होती है उसकी पूर्ति 72 घंटों में पूरी हो जाती है।

पीजीआई चंडीगढ़ में हमेशा ही खून की कमी बनी रहती और इसकी वजह मांग ज्यादा व आपूर्ति कम होना है। ऐसे हालात में रक्तदान कैंप के जरिये जुटाए गए खून से हर साल कई लोगों की जानें बच जातीं हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X