चंडीगढ़ - सेक्टर 44 में रविवार को एक मकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मकान में दोपहर के समय रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडर अचानक रिसने लगा। परिवार अभी कुछ समझ पाता, सिलेंडर फटने से उसमें आग लग गई और रसोई में आग चारों तरफ फैल गई।
मकान में रखा सामान पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। मकान में आग की सूचना मिलते ही दमकल की 3 फॉयर टैंडर मौके पर पहुंचे। सीढ़ियों में फैले धुएं के बीच परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही समय में कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।