Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

शहर में 2 अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख

Updated on Monday, May 18, 2015 11:10 AM IST

चंडीगढ़ - सेक्टर 8 में कोटक सिक्योरिटी के ऑफिस की दूसरी मंजिल पर आग लगने से 13 कैबिन जल कर राख हो गये। इनमें जो भी सामान रखा था आग की चपेट में आने से जल गया। फॉयर कर्मियों को आग पर काबू पाने में एक घंटे का वक्त लगा, जिसमें 3 वॉटर बूजर, एक एचपीटीटीएल और 5 वॉटर टैंडरों की मदद से आग बुझाई गई। मनीमाजरा फॉयर ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11.38 बजे सेक्टर 8 के एससीओ 14-15 की दूसरी मंजिल पर कोटक सिक्योरिटी के ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली थी।

इससे पूर्व सेक्टर 17 के फॉयर कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर मनीमाजरा, सेक्टर 11, सेक्टर 32 से एक एक वॉटर बूजर मौके पर भेजे गये। ऑफिस में आग लगने की सूचना पाकर शोरूम के मालिक पंकज सिंह तथा कोटक सिक्योरिटी के मैनेजर कपिल टंडन भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कर्मियों को सामान के बारे में जानकारियां दी। कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर मेन डोर के अलावा सामने की खिड़कियों को तोड़ कर पानी की बौछारों से आग पर काबू पाया। कर्मियों ने इसी माले पर अन्य स्टोर रूम में रखा सामान सुरक्षित बचा लिया। हालांकि इस दौरान पूरी बिल्डिंग में धुंआ फैलने से कर्मियों को काफी दिक्कत हुई।

कर्मियों ने क्षतिग्रस्त सामान का अनुमान लगाना शुरू कर दिया। तो वहीं पीजीआई के न्यू डॉक्टर्स हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी प्रोडेक्ट की दुकान में रविवार रात 8:30 बजे एक एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। आग लगने से हालांकि अधिक नुकसान नहीं हुआ। पीजीआई सुरक्षा कर्मियों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर जल्द ही काबू पा लिया। दमकल कार्यालय के कंट्रोल रूम पर रात 8:57 मिनट पर हॉस्टल की दुकान में पड़े सिलेंडर में आग  लगने की सूचना आई। वॉल लीक होने के कारण सिलेंडर से गैस रिसने लगी तभी उसमें आग लग गयी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ तब दुकान मेंडॉक्टर और खाना बनाने वाले कर्मचारी मौजूद थे। हॉस्टल कर्मियों ने खिड़कियों से धुंआ निकलते देखकर दमकल कार्यालय को सूचित किया। सेक्टर-11 और सेक्टर-17 से दो फॉयर टैंडर मौके पर पहुंचे जिनकी मदद से कर्मियों ने कमरे में फैले धुंए को साफ करते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण हॉस्टल में चारों तरफ धुंआ फैल चुका था। डॉक्टरों के कमरे में भी जल्द खाली करवा लिये गये थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X