चण्डीगढ़ 14 फरवरी : पंजाबी क्लचर्ल कौंसल (रजि.) चेयरमैन स. जसवंत सिंह छापा और इंटरनैशनल सिक्ख मार्सल आर्ट अकादमी के चेयरमैन स. हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट अवार्डी ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में भारत सरकार से मांग की है कि दुबई और शारजाह की जेलों में फंसे 54 भारतीयों सहित ओर देशों के नागरिकों की सजाएं माफ करवाने और 17 भारतीयों को फांसी की सख्म सजाओं से मुक्ती दिलाकर सुरक्षित उनके आश्रितों के हवाले करने वाले दुबई के बड़े व्यापारी और प्रमुख समाज सेवी स. एस पी सिंह ओबराय को देश के सर्वोच्च सम्मान पदमश्री के साथ सम्मानित किया जाये ताकि जो समाज सेवा को समर्पित शख्शियतों को ओर हौंसला मिल सके और सम्मान में बढ़ौतरी हो सके और अन्य लोग भी नि:स्वार्थ सेवा केलिए उत्साहित हो कर देश और कौम के नव निर्माण और समाज सेवा केलिए आगे आ सकें।
उन्होंने पंजाब सरकार से भी मांग की कि श्री ओवराय द्वारा अपनी ओर से करोड़ों रूपये खर्च करके विदेश में इन 17 भारतीयों को सही सलामत रिहा करवाने के बदले विशेष तौर पर पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय श्री ओबराय ‘सरबत का भला’ नामी स्वै:सेवी संस्था द्वारा दुबई में मां-बोली पंजाबी की प्रफुल्लता, गुरबाणी संगीत की कलासें चलाने, भारतीय खेलों को प्रफुल्लित करने, रक्तदान शिविरों और समाज सेवी कार्यों के उपर प्रत्येक वर्ष करोड़ों रूपये खर्च करते हैं।