चंडीगढ़ – स्थानीय सेक्टर-22 डी में गुरूद्वारे के पास एक चलती कार में आग लग गयी। कार चालक मुंडी खरड़ का उमेश तो बाल-बाल बच गया लेकिन उनकी गाड़ी पूरी तरह से जल गई।
एएसआई दलजीत ने बताया की सोमवार को दोपहर 2 बजे जब उमेश अपनी फोर्ड आइकॉन (डीएल 4 सी-2970) में सेक्टर 35 से सेक्टर 22 अपने दोस्त से मिलने जा रहा था तब अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। उमेश गाड़ी से कूद गया जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में गैस किट भी लगी हुई थी लेकिन धमाका न होने के चलते बड़ा हादसा टल गया।