चंडीगढ़ - केन्द्रीय कानून मंत्री श्री सदानन्द गौड़ा 27 मार्च को चंडीगढ़ में कानूनी पेशे से जुड़े लोगों की एक कान्फ्रैंस को सम्बोधित करेंगें यह जानकारी देते हुये पूर्व सांसद एंव भाजपा के लीगल कार्यकारी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य पाल जैन नेबतलाया कि इस कान्फ्रैंस का आयोजन सैन्टर फॉर लैजिस्लेटिव स्टडीज़ चंडीगढ़ द्वारा दिन शुक्रवार दिनांक 27 मार्च को दोपहर2 बजे सैक्टर 37-ए के लॉ भवन में किया जा रहा है। इस में चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के वकीलों सहित न्याय एवं कानूनीपेशे से जुड़े लोगों के शामिल होने की सम्भावना है। जैन ने बतलाया कि कानून मन्त्री बनने के बाद तथा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद कानून मन्त्री सदानन्द गौड़ा का यह पहला चंडीगढ़ दौरा है।
जैन ने बतलाया कि गौड़ा उसी दिन प्रातः 11 बजे पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ सभागार में ‘कानून एवंस्वच्छ प्रशासन’ विषय पर राष्ट्रीय सगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे तथा दोपहर 3:30 बजे भाजपा कार्यालय में जायेंगे। गौड़ा शाम को दिल्ली वापिस लौट जायेंगे। जैन ने बतलाया कि गौड़ा के दौरे को लेकर न्याय प्रणाली से जुड़े पूरे परिवार में पूरा उत्साह है।