चंडीगढ़ - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़, के उप महाप्रबंधक केशव बैजल ने बताया कि बैंक के माननीय अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण तिवारी चंडीगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज चंडीगढ़ पहुँचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिसमें आज चंडीगढ़ के होटल ताज में शाम को बैंक के कई प्रतिष्ठित ग्राहकों से मुलाक़ात करेंगे। इस कार्यक्रम में सम्माननीय ग्राहकों के अलावा चंडीगढ़ शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे।
इस दौरान बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक बैंक की कई नवीन योजनाओं के बारे में भी चर्चा करेंगे तथा बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु उपस्थित ग्राहकों व गणमान्य व्यक्तियों से उनके विचार भी जानेंगे।
कल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बैंक के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 7 सी शाखा के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात सीआइआइ, चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श भी करेंगे।