चंडीगढ़। सेक्टर 35 व 22 की सडक़ पर पिकाडली चौक के पास आज एक इनोवा कार चालक ने ट्रैफिक लाइट्स का इंतज़ार कर रहे वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें 5 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । पुलिस ने इनोवा चालक को काबू कर उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान रोपड़ निवासी अमित के रूप के रूप में हुई है ।
सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के प्रभारी रामदयाल के अनुसार टेक्सी नंबर पीबी 01 -1790 के नशे में धुत चालक अमित से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया जिसके चलते आगे खड़े वाहनों में इनोवा जा लगी। इस टक्कर में इनोवा कार नंबर सीएच -04 -3538 ,रेनॉल्ट कर नंबर सीएच 01 -एपी -1207 ,वैगनआर कार नंबर सीएच -01 -एटी -0930 ,हौंडा सिटी नंबर सीएच -01 -एसी -4840 व एक अन्य वाहन शामिल हैं । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वा हनों को केस प्रॉपर्टी बनाते हुए कब्जे में लिया है ।
टक्कर इतनी जोरदार थी की एक वाहन के इंजन में आग लग गई जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर दमकल विभाग का फायर टेंडर भी पहुंचा । पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर किसान भवन ने ट्रिब्यून की ओर जाती सडक़ और किसान भवन से क्रिकेट स्टेडियम वाली सडक़ पर यातायात रोक दिया जिसके बाद दो घंटे तक यातायात अस्तव्यस्त रहा ।