Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

निगम व प्रशासन में ग्रांट को लेकर टकराव की स्थिति बकरार

Updated on Sunday, March 01, 2015 12:33 PM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने नगर निगम की ग्रांट-इन-एड पर कटौती और उपकमेटियों पर ऑब्जर्वर लगाने के प्रशासक के निर्णय के चलते निगम और प्रशासन में टकराव के हालात पैदा हो गए है। जहां ऑब्जर्वर नियुक्त करने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्षद पिछले दरवाजे से भाजपा नेताओं की निगम पर काबिज करने की चाल बता रहे हैं, वहीं महापौर ने ग्रांट इन एड पर कट लगाने को चौथे वित्त आयोग की सिफारिशों के विरुद्ध करार दिया है।

 

चंडीगढ़ की महापौर के नेतृत्व में निगम पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार विजय देव से मिला व उनसे निगम की चालू वित्त वर्ष की ग्रांट-इन-एड की चौथी किस्त में कटौती न करने का अनुरोध किया। पिछले दिनों प्रशासन ने चालू वित्त वर्ष में बजट के आवंटित राशि के पूरी तरह से खर्च न होने के चलते निगम को दी जाने वाली ग्रांट की चौथी किस्त में लगभग 58 करोड़ रुपये पर कट लगा दिया था। महापौर पूनम शर्मा ने प्रशासक को बताया था कि इससे शहर के विकास के लिए चालू परियोजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

 

महापौर का कहना था कि इस प्रकार कट लगाया जाना चौथे दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के भी विरुद्ध है। महापौर ने चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा निगम की उपकमेटियों की कार्यप्रणाली की मोनिटरिंग के लिए आब्जर्वर लगाये जाने की प्रस्तावित योजना का भी विरोध किया। चंडीगढ़ में लागू पंजाब म्युनसिपल एक्ट, 1972 के अनुरूप महापौर ने 11 उप कमेटियां बनाकर प्रशासन के पास अप्रूवल के लिए भेजी थीं। प्रशासक के सलाहकार से मंज़ूरी मिलने के बाद प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी की मंज़ूरी के लिए फाइल भेजी दी गई थी। सूत्रों के अनुसार प्रशासक ने कमेटियों पर ऑब्जर्वर लगाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में गवर्नर हाउस के एक अधिकारी ने निगम के संयुक्त आयुक्त को फोन कर सूचित भी कर दिया।

 

एक्ट के अनुसार निगम की सभी कमेटियों व उपकमेटियों में चुने और मनोनीत पार्षद ही सदस्य बनते हैं। हर कमेटी की मीटिंग में संबंधित विंग के एजेंडे अप्रूव होते हैं। उसके बाद ही निगम द्वारा संबंधित परियोजनाओं पर काम शुरू करवाया जाता है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि ऑब्जर्वर की नियुक्ति कांग्रेस शासित चंडीगढ़ नगर निगम पर पिछले दरवाजे से भाजपा को बिठाने की यह एक राजनीतिक चाल है। इससे भाजपा नेता अधिक शक्तिशाली हो जायेंगे, क्योंकि प्रशासक तो ऑब्जर्वर को ही सही मानेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X