चंडीगढ़ - महर्षि दयानंद पब्लिक दरिया में चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय ऊर्जा सरंक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर क्विज का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया। प्रतियोगिता के पहले चरण में दोनों में 10-10 टीमों ने भाग लिया।
कड़ा मुकाबला होने के कारण दूसरे राउंड में 5 टीमों को कम अंक होने की वजह से बाहर होना पड़ा। फाइनल राउंड के जूनियर कैटेगरी में तीन टीमों कमश: बी, सी और ई भाग लिया। टीम बी के प्रतिभागियों रोहित और ध्रुवश ने 80 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हांसिल किया। टीम ई के प्रतिभागियों दीपिका और मुस्कान ने 70 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। टीम सी के प्रतिभागियों राहुल और - सन्नी ने 60 अंक प्राप्त करने पर तीसरा मिला।
सीनियर कैटेगरी के अंतिम चरण में तीन टीमों कमश: ए, बी और ई ने भाग लिया। टीम ई के प्रतिभागियों शिवराज और जसप्रीत सिंह को प्रथम, टीम बी के प्रतिभागियों आरती और अर्चना को द्वितीय तथा टीम ए के प्रतिभागियों सान्या और निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रोग्राम इन्चार्ज सुखविंदर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा सरंक्षण को बढ़ावा देना था। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने विजेताओं को इनाम वितरित किये।