चंडीगढ़ - रोज फैस्टिवल में इस बार गुलाबों के साथ एलो-वेरा भी अपनी बेशुमार खासियतों के साथ मौजूद है। फर्क सिर्फ यह है कि यह अपने फूलों की जगह अपने जूस के गुणों के कारण चर्चा में है। एलो वेरा के जूस बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी एचआरडी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने लेजर वैली में अपना चर्चित ब्रांड इयोला पेश किया है।
एचआरडी एग्रो की विश्वस्तरीय प्रयोगशाला बद्दी में मौजूद हैं, जहां इस वनस्पति पर पिछले आठ वर्षों से लगातार प्रयोग किये जा रहे हैं। एलो वेरा को अभी तक अधिकांश लोग कॉस्मेटिक्स में प्रयोग करते रहे हैं। परंतु इयोला ब्रांड के तहत इसके विविध रोचक जूस पेश किये गये हैं, जो वजन घटाने से लेकर चुस्ती-फुर्ती बनाये रखने और शरीर को संपूर्ण स्वास्थ्य देने में कारगर हैं।
एचआरडी एग्रो की मैनेजिंग डायरेक्टर सुश्री नीतू विज ने बताया कि आम, लीची, मिन्ट और तुलसी के स्वाद और असर वाले इयोला जूस क्वालिटी के मामले में सर्वाेत्तम और सेहत के लिए बेमिसाल हैं। इनमें किसी तरह का सिंथेटिक फ्लेवर इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इयोला का सिर्फ एक गिलास जूस रोज पीने से व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ और प्रसन्न रह सकता है।
इयोला के जूस फिलहाल चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में ऑर्डर देकर मंगाये जा सकते हैं। इसकी वेबसाइट इयोलाजूस डॉट कॉम पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। रोज फेस्टिवल में खरीदारी करने पर विशेष छूट का लाभ भी लिया जा सकता है।