चंडीगढ़ - चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्य पाल जैन ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सच्चे शिव भक्त हैं तथा उनका प्रयास है कि करोड़ों ग़रीब मेहनतकश मज़दूरों के जीवन स्तर को सुधारा जाये।
जैन ने आज सैक्टर 40-41 के लेबर चौक पर सेवा मज़दूर समिति द्वारा भगवान महाशिवरात्रि पूजा समारोह के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रम के इलावा धनास एवं सैक्टर 22 के आर्य समाज मंदिर में भी महाशिवरात्रि के सम्बन्ध में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक चाय बेचने वाले के बच्चे को देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश के करोड़ों ग़रीब लोगों का सर गर्व से ऊँचा किया है।
जैन ने भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल के साथ सैक्टर 47 के शिव मन्दिर में भी महाशिवरात्री पूजा कार्यक्रम में भाग लिया तथा पूजा अर्चना की।
भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं में सत्ता एवं सम्पति का भयंकर अंहकार आ गया था तथा कांग्रेस ने अपनी करतूतों के कारण ही देश में अपना राज खोया है।