चंडीगढ़ - स्वाइन फ्लू की जड़ें और गहराती जा रही हैं जिसकी चपेट में आये 2 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है जबकि पीजीआई में जांच को भेजे गए 12 में से 4 सैंपल पॉजिटिव पाये गए हैं। चंडीगढ़ के तीनों सरकारी अस्पतालों में आज भी 52 सभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है और 5 सैम्पल जांच को भेजे गए है जिनकी रिपोर्ट कल शाम तक आने की सम्भावना है।
डाक्टर अनिल गर्ग के अनुसार जिन 2 मरीजों की मौत हुई है उनमे एक महिला यमुना नगर की थी और दूसरा व्यक्ति भी हरियाणा का है जबकि पॉजिटिव मरीजों में दो पंजाब के और एक-एक उत्तरप्रदेश व हरियाणा से है जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है ।