चंडीगढ़ - चंडीगढ़ के रहने वाले हर्ष गोयल ने पत्नी द्वारा उनके जन्मदिन पर उन्हें भेंट की गई डेढ़ करोड़ की पोर्स कार के लिए सीरीज़ सीएच 01 बीबी का 0001 नंबर 8. 75 लाख में खरीदा है जिसे उन्होंने वेलेंटाइन डे पर पत्नी को गिफ्ट करने का मन बनाया है। वहीं 0003 नंबर भी गुरपिंदर सिंह ने भी शादी की 20वीं सालगिरह पर यह नंबर अपनी पत्नी के लिए खरीदा है जिसके लिए उन्होंने 3 लाख पांच हज़ार की बोली लगाईं। यह नंबर उनकी फार्चूनर कार की शोभा बढ़ाएगा।
वहीं 0003 नंबर 5. 10 लाख में बिका जिसे हिमांशु ने $खरीदा है इसी तरह 0004 नंबर तलवार ज्वेलर्स के मालिक ने 2. 30 लाख में व 0005 नंबर हिमांशु ने ढाई लाख में $खरीदा है। 0006 नंबर 1. 6 लाख में , 0007 नंबर 2. 25 लाख में 0008 नंबर 1. 67 लाख में 0009 नंबर तीन लाख में व 0010 नंबर कुलदीप सिंह कजहेड़ी ने खरीदा । आरएलए कशिश मित्तल के अनुसार आज कुल 82 नंबरों की बोली हुई जिससे विभाग को 56 लाख 70 हज़ार का राजस्व प्राप्त हुआ है।