Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

महेश भट्ट लेकर आ रहे है अपनी पहली पंजाबी फिल्म

Updated on Thursday, February 05, 2015 19:00 PM IST

चंडीगढ़ - बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता व निर्देशक महेश भट्ट पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वे भारत-पाक मित्रता पर आधारित एक पंजाबी मूवी को प्रजेंट करेंगे, जिसका नाम होगा- दुश्मन। उन्होंने चंडीगढ़ में यह घोषणा की।

 

महेश भट्ट ने फिल्म का निर्माण करने जा रही स्थानीय कंपनी येलोस्टोन प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड का लोगो लांच किया और यूके स्थित प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी एन्वी वल्र्डवाइड के येलोस्टोन से हुए करार की घोषणा की। एन्वी वल्र्डवाइड अब भारत में भी संगीत का निर्माण एवं वितरण शुरू करेगी।

 

भट्ट ने कहा जिस फिल्म को मैं प्रेजेंट करने जा रहा हूं उसका सब्जेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है, यानी भारत-पाक दोस्ती। और ऐसे विषय पर बन रही पंजाबी फिल्म से जुडऩे की मुझे बेहद खुशी है। मुझे भरोसा है कि येलोस्टोन प्रोडक्शंस पंजाब में सशक्त फिल्मों का निर्माण कर अपने लिए इंडस्ट्री में एक खास जगह बना लेगा। इसके प्रमोटर विनय भारद्वाज मेरे प्रिय स्टूडेंट रहे हैं और लंबे अनुभव के अलावा इंडस्ट्री की भी इनको अच्छी समझ है। प्रोजेक्ट में कामयाबी के लिए इनको मेरी शुभकामनाएं। नयी फिल्म की थीम पॉवरफुल है और मैं इसे और दमदार बनाने में इनकी मदद करूंगा।

 

वो लम्हे, आवारापन, मर्डर-2, राज-3डी, जन्नत-2 और आशिकी-2 जैसी फिल्मों के लिए लेखन कर चुकीं बॉलीवुड लेखिका और भट्ट कैंप से लंबा रिश्ता रखने वाली शगुफ्ता रफीक इस फिल्म की क्रिएटिव कंसल्टेंट और प्रोजेक्ट हेड हैं। उन्होंने कहा- इस फिल्म से जुडक़र मैं अभिभूत हूं। पंजाब की संस्कृति और यहां की भाषा व मिट्टी में बड़ी कहानियां छिपी पड़ी हैं। यह अवसर मेरे लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जिसका रैपर खोलकर देखने को मैं उत्सुक हूं।

 

येलोस्टोन के डायरेक्टर विनय भारद्वाज ने कहा- हमारे लिए ये क्षण बेशकीमतीहैं, जब बॉलीवुड के पिता सदृश महेश भट्ट जी हमारा मार्गदर्शन करने के लिए स्वयं चंडीगढ़ में उपस्थित हुए हैं। पंजाब के लोग फिल्में बनाने के लिए मुंबई जाते हैं, ऐसे में हम महेश सर को बॉलीवुड से चंडीगढ़ आकर पंजाबी फिल्म से जोडऩे में कामयाब रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X