चण्डीगढ़ - चण्डीगढ़ दलित रक्षा दल के अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने आज संत रविदास जी महाराज की जयन्ती के अवसर पर दलित रक्षा दल चंडीगढ़ की तरफ़ से डडुमाजरा कॉलोनी में ‘चाय पकोड़े’ के लंगर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन चंडीगढ़ के नगर निगम के पार्षद देवेश मौदगिल एवं दविन्दर कुमार, राष्ट्रीय सचिव, सहकार भारती ने किया।
दलित रक्षा दल के अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने बतलाया कि उनका दल समाज के पिछड़े एवं ग़रीब लोगों के उत्थान के लिये सदैव तत्पर रहेगा तथा इस लंगर का उद्देश्य संत रविदास जी महाराज का संदेश घर-घर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का संदेश सदा के लिये सार्थक है तथा जब तक दुनिया रहेगी, संत रविदास जी महाराज का नाम अमर रहेगा।