चंडीगढ़ - एक के बाद एक लगातार पंजाबी हिट देने के बाद पंजाबी इंडस्ट्री के उम्दा और बेहतरीन सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ को कॉमेडी किरदारों में देखा गया लेकिन अब वह पहली बार रोमांटिक अलबम में नज़र आयेंगे। मंगलवार को चंडीगढ़ में सिंगर दिलजीत दोसांझ, लेखक और निर्देशक बलजिंदर एस मेहता ने इश्क हाजि़र है नाम की अलबम का डिजिटल पोस्टर लांच किया। बलजिंदर ने बताया कि उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश की है और यह एक शॉर्ट कमर्शियल अलबम है।
वह इसके ज़रिये लोगों का रुझान शॉर्ट फिल्मों की ओर बढ़ाना चाहते हैं। वहीं दिलजीत ने कहा कि वह बलजिंदर को चार पांच सालों से जानते हैं और इस बार उन्होंने कुछ अलग ही किया है । पहला गाना 13 फरवरी को रिलीज़ होगा और शॉर्ट फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ की जाएगी। फिल्म की कहानी में युवराज यानी दिलजीत वामिका से प्यार करते हैं पर कुछ हालातों के कारण दोनों को जुदा होना पड़ता है ।