Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब फैशन टूअर 2015 का पहला शो 7 को

Updated on Tuesday, February 03, 2015 12:09 PM IST

चंडीगढ़ - पंजाब फैशन टूअर के नये सीजन की शुरुआत चंडीगढ़ से 7 फरवरी को एक भव्य फैशन शो से होगी। इसके बाद यह पंजाब के प्रमुख शहरों में भी रंग बिखेरेगा।

पांच जाने-माने डिजायनर्स के नये कलेक्शंस को मेल-फीमेल प्रोफेशनल मॉडल्स अपने दिलकश अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। ये डिजायनर्स हैं- ललित डालमिया, विंकी सिंह, प्रीति सिंघल, रोजी अहलूवालिया और  कमल लखवानी। डिजायनर ललित डालमिया ने बताया कि वे इस बार अपने वैदिक मंत्रा कलेक्शन को सामने लाएंगे। भारत की वैदिक परंपराओं को उन्होंने अपने वस्त्रों में झलकाने की कोशिश की है। विवाह में रिचुअल्स का खास महत्व होता है, जो हमें जीवन भर बांध कर रखते हैं।

ललित ने बताया कि रिचुअल्स में रंगों की अहम भूमिका होती है, जैसे कि हरा रंग तरक्की का प्रतीक होता है, तो नीला रंग हमें एक सूत्र में बांधकर रखता है। लाल रंग खुशी का प्रतीक है। डिजायनर विंकी सिंह ने बताया कि उनके लेबल मिनिस्ट्री ऑफ डिजाइंस को पिछले एक दशक से शादियों में खास तवज्जो मिलती रही है। मूलत: फिरोजपुर, पंजाब की विंकी सिंह अपनी बेटी रशिमा सिंह के साथ मिलकर इस लेबल को पेश कर रही हैं। पंजाब की महिलाओं के लिए उन्होंने यहां की संस्कृति से मेल खाते गाउन व भारतीय परिधानों की बड़ी रेंज तैयार की है।

मिनिस्ट्री ऑफ डिजायंस की ओर से 7 फरवरी को जो परिधान पेश किये जाने हैं, उनमें गुलाबी, लाल व अन्य बोल्ड कलर प्रधान रहेंगे। लेस गाउंस व एप्लीक्स का यह कलेक्शन चंडीगढ़ की महिलाओं को समर्पित रहेगा। मॉडल्स ने इन दोनों डिजायनर्स के वस्त्रों की एक झलक भी पेश की। पंजाब फैशन टूअर 2015 का आयोजन ग्लैमरूज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मर्सिडीज बेंज, जोशी ऑटो जोन एवं चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। ग्लैमरूज मीडिया एक आधुनिक मॉडलिंग एवं फैशन एजेंसी है, जिसका उद्देश्य भारत के उदीयमान मॉडल्स को आगे लाना और उन्हें एक सक्षम प्लेटफॉर्म प्रदान करना है। फैशन टूअर पंजाब के जिन अन्य शहरों से होकर गुजरेगा, उनमें प्रमुख हैं लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला।  

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X