चंडीगढ़ (मोनिका शर्मा) - चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट में एक बार फिर भारी फेरबदल किया गया है। सारा दिन पुलिस महकमे सहित शहर भर के अन्य दफ्तरों आदि में भी ट्रांसफरों की खूब चर्चा रही। तबादलों के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर नरेश पाल को पीसीआर से आईआरबी /केवल कृष्ण को ट्रैफिक से सिक्योरिटी विंग /जसविंदर सिंह को ट्रैफिक से ईओडब्ल्यू /हरजीत कौर को एसएचओ पुलिस स्टेशन सेक्टर तीन से डब्ल्यू एंड सीएसयू /अजय कुमार इ ओ डब्ल्यू से आई/सी मॉनिटर एंड टेक ऑफ़ पीएचक्यू /दलबीर सिंह को विजिलेंस से ऑपरेशन सेल /मंजू शर्मा आई/सी मॉनिटरिंग एंड टेक एंड सेल पीएचक्यू /मलकीत सिंह को थाना 11 से थाना 3 प्रभारी /नरिंदर सिंह को ट्रैफिक से एस एच ओ सेक्टर 11 /अश्वनी कुमार सिक्योरिटी विंग से ट्रैफिक /सरवन सिंह आईआरबी से पीसीआर और जसमिंदर सिंह को ऑपरेशन सेल से ट्रैफिक में तब्दील किया गया है।