चंडीगढ़। यहां 31 दिसंबर की रात को मौलीजागरां के 22 वर्षीय युवक राजकुमार पर यहीं के कुछ लोगों ने रॉड वगैरह से हमला कर दिया था। परिजनों द्वारा बार-बार केस दर्ज कराने के लिये पुलिस के चक्कर लगाये लेकिन मनीमाजरा थाना और पुलिस पोस्ट मौलीजागरां के इस मामले में केस दर्ज नहीं किया। आज सेक्टर-32 से जीएमसीएच अस्पताल में राजकुमार की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों व मौलीजागरां के कालोनीवासियों व भाजपा नेताओं ने यहां हंगामा किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव न लेने की बात पर अड़े रहे।